Railway Technician Vacancy 2025

Railway Technician Vacancy 2025: रेलवे में टेक्नीशियन के 6238 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू


रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड प्रथम और ग्रेड तृतीय के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6238 रिक्त पदों पर योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए 183 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6055 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 जून से 28 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rrb Technician

Railway Technician Vacancy 2025 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
पद का नामटेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल), ग्रेड-III
विज्ञापन संख्या02/2025
कुल पद6238
कार्यस्थलभारत भर में
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि28 जुलाई 2025
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

Railway Technician Vacancy 2025 लेटेस्ट अपडेट

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी जोनों में विभिन्न तकनीकी पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है। नोटिफिकेशन 27 जून 2025 को जारी हुआ है। उम्मीदवार जोनवार पदों की जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून से 28 जुलाई तक किए जा सकेंगे।

Railway Technician Vacancy 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

  1. नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 27 जून 2025
  2. ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 जून 2025
  3. आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
  4. फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2025
  5. संशोधन विंडो: 1 अगस्त से 10 अगस्त 2025
  6. स्क्राइब डिटेल भरने की तिथि: 11 अगस्त से 15 अगस्त 2025
  7. परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

पदों का विवरण

पद का नामरिक्तियां
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल183
टेक्नीशियन ग्रेड-III6055

वर्गवार रिक्तियां: सामान्य वर्ग – 2630, ईडब्ल्यूएस – 573, ओबीसी – 1425, एससी – 1020, एसटी – 586

Railway Technician 2025 आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹500/-
एससी / एसटी / महिला / ट्रांसजेंडर / एक्स-सर्विसमैन / माइनॉरिटी / ईबीसी₹250/-

शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन किया जा सकता है।

आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के अनुसार)

पदआयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-I18 से 33 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड-III18 से 30 वर्ष

सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

पदयोग्यता
ग्रेड-Iफिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या डिप्लोमा / डिग्री
ग्रेड-IIIमान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप

चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल परीक्षण
  4. अंतिम मेरिट लिस्ट

परीक्षा पैटर्न

ग्रेड-I CBT पेपर

  • कुल प्रश्न: 100, समय: 90 मिनट
  • विषय: जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, कंप्यूटर, गणित, बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग

ग्रेड-III CBT पेपर

  • कुल प्रश्न: 100, समय: 90 मिनट
  • विषय: गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान

नोट: नकारात्मक अंकन (1/3) लागू होगा, और एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा होने पर नॉर्मलाइजेशन होगा।

वेतनमान

पदपे लेवलप्रारंभिक वेतन
ग्रेड-I5₹29,200/-
ग्रेड-III2₹19,900/-

आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. “Recruitment” सेक्शन में जाकर टेक्नीशियन भर्ती 2025 के नोटिफिकेशन को पढ़ें।
  3. पात्रता सुनिश्चित कर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment