Farmer Registry Portal भारत सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो किसानों की जानकारी को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में संगठित करता है। इसके तहत किसानों की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल डेटा, ऋण, और सरकारी योजनाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा।
इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद, किसानों को एक Farmer ID दी जाती है, जो उनकी यूनिक पहचान होती है। इस Farmer ID के माध्यम से किसान न केवल योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि अपनी भूमि और फसल से संबंधित जानकारी भी देख सकते हैं।
AgriStack Farmer Regitry Portal Overview
विभाग का नाम | कृषि विभाग,कृषि उपकरण |
---|---|
पोर्टल का नाम | किसान फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल |
श्रेणी का नाम | सरकारी योजना |
कार्ड का नाम | किसान कार्ड |
प्रक्रिया | ऑनलाइन/आफलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट |
एग्री स्टैक फार्मर रजिस्ट्री के घटक
1. किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry)
किसान रजिस्ट्री एक केंद्रीकृत डेटाबेस है जो किसानों की विस्तृत जानकारी संग्रहीत करता है। इसमें किसानों के व्यक्तिगत विवरण, भूमि स्वामित्व और फसल पैटर्न से जुड़ी जानकारी शामिल होती है। इस रजिस्ट्री के माध्यम से कृषि सेवाओं और सरकारी योजनाओं का कुशल प्रबंधन और लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाता है।
2. डिजिटल फसल सर्वेक्षण (Digital Crop Survey)
डिजिटल फसल सर्वेक्षण एक पहल है जो विभिन्न क्षेत्रों में बोई गई फसलों और सिंचाई विधियों का सटीक डेटा एकत्र करता है। यह सर्वेक्षण फसल पैटर्न को समझने और कृषि क्षेत्र में सुधारात्मक कदम उठाने के लिए उपयोगी है। इससे किसानों को उनकी फसलों के लिए बेहतर योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।
3. एकीकृत किसान सेवा इंटरफेस (Unified Farmer Service Interface – UFSI)
एकीकृत किसान सेवा इंटरफेस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे प्रौद्योगिकी भागीदारों के सहयोग से विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को एक ही इंटरफेस पर मौसम पूर्वानुमान, बाजार की कीमतों और सलाहकार सेवाओं जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। यह सुविधा किसानों को कृषि से जुड़ी हर जानकारी तक सरलता से पहुंचने में मदद करती है।
Farmer Registry Portal के लाभ
- सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुंच
- पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को मिलेगा।
- डिजिटल मार्केटिंग और MSP
- किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
- डिजिटल कृषि का समर्थन
- किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा।
- पारदर्शिता और डेटा प्रबंधन
- किसानों के डेटा को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा, जिससे योजनाओं का लाभ उठाने में पारदर्शिता आएगी।
- सटीक निर्णय लेने में सहायता
- फसल की स्थिति, बाजार की मांग और सरकारी सहायता की जानकारी समय पर मिलने से किसान बेहतर निर्णय ले सकेंगे।
AgriStack Farmer Registry Portal State Wise
State | Farmer Registry Portal |
---|---|
AgriStack Gujarat | gjfr.agristack.gov.in/ |
AgriStack Uttar Pradesh | upfr.agristack.gov.in/ |
AgriStack Maharashtra | mhfr.agristack.gov.in/ |
AgriStack Madhya Pradesh | mpfr.agristack.gov.in/ |
AgriStack Andhra Pradesh | apfr.agristack.gov.in/ |
AgriStack Assam | asfr.agristack.gov.in/ |
AgriStack Rajasthan | rjfr.agristack.gov.in |
Farmer Id Registration Documents List
- भूमि रिकॉर्ड
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
- किसान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- https://farmerregistryportal.com/
इन दस्तावेजों के साथ आवेदन करने से प्रक्रिया में आसानी होगी और आपकी पहचान और योग्यता की पुष्टि भी होगी।
Agri Stack Farmer Registry Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
आप सभी को बता दूं कि अलग अलग राज्य में फॉर्मर आईडी बनाने के लिए सरकार के द्वारा अलग अलग पोर्टल तैयार किए गए है। बाकी सभी का प्रोसेस एक जैसे ही है। इसलिए आप दिए गए स्टेप को फ्लो करे।
Google पर अपने राज्य का Farmer Registry Portal ढूंढें। उदाहरण: “Farmer Registry MP” या “Farmer Registry UP” , Farmer Registry Rajasthan
जिस राज्य का पोर्टल नही आया है उनका ऑफलाइन शुरू हो गया। या जल्द आ जायेगा ।
फार्मर रजिस्ट्री कैसे करें?
फार्मर रजिस्ट्री अब ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पूरी की जा सकती है। देश के किसान घर बैठे Farmer Registry कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपने राज्य के AgriStack Portal पर जाकर आवेदन करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Farmer ID Registration
- सबसे पहले अपने राज्य के Agristack पोर्टल पर जाएं:
- Home Page पर Log In as में Farmer सेलेक्ट करें।
- Create New User Account पर क्लिक करें।
- अब किसान अपना Aadhaar Card Number दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP का सत्यापन करें।
- अब आपके सामने आधार से जुड़ी सभी जानकारी स्वतः दिखाई देगी।
- मोबाइल का सत्यापन होने के बाद आपको पासवर्ड बनाने का ऑप्शन मिल जायेगा।
- आपको एक पासवर्ड को बना लेना और Create My Account पर क्लिक कर देना है।
- आपका आकउंट सफलतापूर्वक बन जायेगा।