X

RPSC ने RAS मेंस के जारी किए एडमिट कार्ड

RPSC Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार परीक्षा 17 और 18 जून को होगी। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद, परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों में निराशा फैल गई है। बीजेपी चीफ के आश्वासन के बाद भी परीक्षा रद्द नहीं हुई है।

राजस्थान में RAS की मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार यह परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को होगी। इधर, परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद धरना दे रहे अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश और निराशा फैल गई है। इस परीक्षा को रद्द करवाने के लिए अभ्यर्थी पिछले 10 दिनों से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उनकी इस आशा पर शनिवार को पानी फिर गया।

प्रवेश पत्र निकालने के लिए वेबसाइट

Link 1

https://rpsc.rajasthan.gov.in/admitcardnew?Pie=RAS_MAIN_2024

admin: