
NEET UG Result 2025 Live Updates, neet.nta.nic.in: एनटीए ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को उनके ईमेल पर भी रिजल्ट भेजा जा रहा है। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केशवानी को पहली और इंदौर के उत्कर्ष अवधिया को दूसरी रैंक मिली है। इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर की जारी की थी। जिसमें 2 सवालों के दो जवाब दिए गए थे। जिन छात्रों ने दोनों जवाबों में से किसी एक को मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिलेंगे। फाइनल आंसर की में सिर्फ 1 सवाल का जवाब बदला गया है। बुकलेट 45 की प्रोविजनल आंसर की में सवाल नंबर 40 का सही विकल्प 2 था, फाइनल आंसर की में दोनों विकल्प 1, 2 को सही बताया गया है। पुस्तिका संख्या 20 में प्रश्न संख्या 3 के स्थान पर 2,3 कर दिया गया है, जबकि पुस्तिका संख्या 48 में प्रश्न संख्या 15 का सही विकल्प 4 के स्थान पर 3,4 कर दिया गया है।
अभी तक, NTA ने NEET UG 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट-neet.nta.nic.in से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। स्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) रविवार, 4 मई को देश भर में आयोजित की गई थी। घोषित होने के बाद, परिणाम आधिकारिक NEET UG वेबसाइट – neet.nta.nic.in और NTA के मुख्य पोर्टल – nta.ac.in पर उपलब्ध हों गया है
NEET रिजल्ट जारी कर दिया गया है रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट निचे दी गयी है
NEET Result Live
https://examinationservices.nic.in/resultservices/Neet2025/Login
