
पीएम किसान योजना: ‘पीएम किसान सम्मान निधि: समृद्ध किसान, विकसित भारत
‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा वाराणसी से देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक पात्र अन्नदाताओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। राजस्थान के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1600 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।
पीएम किसान योजना: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी ने X पर लिखा, यह अभूतपूर्व पहल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
पीएम किसान योजना: माननीय प्रधानमंत्री ने वाराणसी से देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक पात्र अन्नदाताओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि हस्तांतरित की।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य
पीएम किसान योजना: ‘पीएम किसान सम्मान निधि: इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं, हर चार महीने में 2000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में जमा की जाती है।
02 अगस्त 2025: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की।
पीएम किसान योजना: माननीय प्रधानमंत्री ने वाराणसी से देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक पात्र अन्नदाताओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे 2000 रुपये की राशि भेजी।
जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा
पीएम किसान योजना: पीएम किसान eKYC चेक करें- पीएम-किसान वेबसाइट पर जाएं, ‘eKYC’ पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालकर तुरंत अपना पीएम-किसान eKYC स्टेटस चेक करें। e-KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।
आधार को बैंक से लिंक करें- ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत जुड़े किसान के बैंक अकाउंट नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना होगा, इसके लिए किसान को अपनी बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक अकाउंट नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना होगा।
पीएम किसान लाभार्थी सूची कैसे देखें
पीएम किसान योजना: अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त प्राप्त करना चाहते हैं, और उससे पहले यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम पीएम किसान सूची में है या नहीं, तो आप इसे बेहद आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। आइए जानते हैं लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया..
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
किसान कॉर्नर पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा।
यहां लाभार्थी सूची विकल्प चुनें।
एक फॉर्म खुलेगा। इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
सभी जानकारी भरने के बाद, ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
अगर आपका नाम सूची में है, तो आपके खाते में भी पैसा आ जाएगा।
अगर आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन पर संपर्क कर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। आप पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर – 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या 011-23381092 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
